पूर्वी भारत के राष्ट्रीय उद्यान - Indian GK

 

National Parks of East India 



By Aashish Sir

पूर्वी भारत के राष्ट्रीय उद्यान


मिजोरम के राष्ट्रीय उद्यान

फौंगपुइ राष्ट्रीय उद्यान - मिजोरम 

यह फौंगपुइ नीले पर्वत में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। फौंगपुइ मिज़ोरम की सबसे ऊँची शिखर है जो राज्य के लौंगत्लाइ ज़िले में है।


मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान - चम्फाई (मिज़ोरम) 

यह म्यांमार के साथ भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ लगा हुआ है।  
राष्ट्रीय पार्क - 1991



 नागालैंड के राष्ट्रीय उद्यान

न्टंकी राष्ट्रीय उद्यान - पेरेन (नागालैंड)

इस उद्यान में रहने वाले प्राणियों में दुर्लभ हूलॉक गिब्बन, सुनहरा लंगूर प्रसिद्ध है।



असम के राष्ट्रीय उद्यान

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान - गोलाघाट व नागांव जिला (असम)

एक सींग के गैंडे के लिए प्रसिद्ध है ।


मानस  राष्ट्रीय उद्यान - बारपेटा (असम)

सुनहरे लंगूर के लिए प्रसिद्ध ।


गरम पानी वन्यजीव अभयारण्य - आंगलोंग जिला (असम)
 इसमें कई गरम पानी के झरने व स्रोत है । यह नामबोर अभयारण्य से घिरा हुआ है, जिसमें दुर्लभ 51  आर्किड पाए जाते हैं।

 
डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान - तिनसुकिया (असम)

यह असम के पास स्थित एक द्वीप है और यह देश का एकमात्र नदी द्वीप राष्ट्रीय उद्यान है। 
 


अंडमान निकोबार दीप समूह के राष्ट्रीय उद्यान

माउन्ट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान (अंडमान निकोबार द्वीप समूह)


गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान - ग्रेट निकोबार 
 यह अंडमान निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार के द्वीप पर स्थित है ।


नौर्थ बटन आयलैंड राष्ट्रीय उद्यान -अंडमान निकोबार द्वीप समूह 

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिटिल अंडमान द्वीप के पास नौर्थ बटन द्वीप पर स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है।


साउथ बटन आयलैंड राष्ट्रीय उद्यान 

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिटिल अंडमान द्वीप के पास साउथ बटन द्वीप पर स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है ।



मिडल बटन आयलैंड राष्ट्रीय उद्यान भारत के केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिटिल अंडमान द्वीप के पास मिड्ल बटन द्वीप पर स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है ।

 

 पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय उद्यान

 सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान - दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) 

राष्ट्रीय उद्यान - 1986


सुंदरबन नेशनल पार्क - 24 परगना (पश्चिम बंगाल)  

रॉयल बंगाल टाइगर  के लिए प्रसिद्ध है। पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिणी भाग में गंगा नदी के सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान, बाघ संरक्षित क्षेत्र एवं बायोस्फ़ीयर रिज़र्व क्षेत्र है। यह विश्व का एकमात्र नदी डेल्टा है जहां बाघ पाए जाते हैं ।यह यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है।

गोरूमारा राष्ट्रीय उद्यान - जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)   

वन्य जीव  अभयारण्य - 1949 

राष्ट्रीय उद्यान - 1994


बक्सा राष्ट्रीय पार्क (पश्चिम बंगाल)

टाइगर रिजर्व - 1983 

वन्य जीव अभ्यारण  - 1986   

राष्ट्रीय उद्यान - 1992


नेओरा वैली नेशनल पार्क - कालीम्पोंग  ( पश्चिम बंगाल)

राष्ट्रीय उद्यान - 1986 

यह  लाल पांडा की भूमि है ।

जल्दापाड़ा  राष्ट्रीय उद्यान - जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)

वन्य जीव अभ्यारण - 1941  

राष्ट्रीय उद्यान - 2014

भारतीय गैंडे के लिए प्रसिद्ध।



 अरुणाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान

नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान - चांगलांग जिला (अरुणाचल प्रदेश)
राष्ट्रीय पार्क - 1974
यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।
पूर्वी हिमालय जैव विविधता स्थल का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है । 


मोलिंग राष्ट्रीय उद्यान (अरुणाचल प्रदेश)
 यह मुख्य रूप से ऊपरी सियांग जिले और पश्चिम सियांग के कुछ हिस्सों तथा पूर्वी सियांग जिले में फैला हुआ है।
राष्ट्रीय उद्यान - 1986


सिक्किम के  राष्ट्रीय उद्यान

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान या कंचनजंगा (हाइ ऑलटिट्यूड) राष्ट्रीय उद्यान (सिक्किम)

राष्ट्रीय उद्यान - 1977
भारत में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान और एक बायोस्फीयर रिज़र्व है। इस उद्यान को अपना नाम कंचनजंगा पर्वत से मिलता है जो ८५८६ मीटर (२८,१६९ फ़ीट) ऊँची है और विश्व की तीसरी सबसे ऊँची शिखर है। यहां कस्तूरी मृग, हिम तेंदुए और हिमालय तहर जैसे वन्यजीव मिलते हैं।


 मणिपुर के राष्ट्रीय पार्क


केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान - 
जिला बिशनुपुर (मणिपुर)

राष्ट्रीय उद्यान - 1977 
मणिपुर राज्य के विष्णुपुर जिले में स्थित लोकटक झील  के बीच में  स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित ४० वर्ग कि॰मी॰ के क्षेत्रफल वाला विश्व में इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है और मणिपुर की विश्व प्रसिद्ध लोकटक झील का एक अभिन्न हिस्सा है। इस झील में बने प्राकृतिक द्वीप देखने लायक हैं. इन्हें 'फुमदी' कहा जाता है.  इस नेशनल पार्क को विश्व से विलुप्त होते संगाई हिरनों का आखरी प्राकृतिक घर कहा जाता है. संगाई मणिपुर का राज्य पशु भी है।


सिरोई राष्ट्रीय उद्यान या यैंगैंगपोक्पी लोकचाओ  राष्ट्रीय उद्यान मणिपुर

राष्ट्रीय उद्यान - 1982



 मेघालय के राष्ट्रीय उद्यान

नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान - पश्चिम गारो हिल्स (मेघालय) 

राष्ट्रीय उद्यान - 1986


बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान - गारो हिल्स  (मेघालय)  

राष्ट्रीय उद्यान - 1987
यह बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा के करीब 910 मीटर (3,000 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है ।  गारोक लोगों के मिथक के अनुसार बालपक्रम का अर्थ है 'अनन्त पवन की भूमि' ।


अन्य महत्वपूर्ण लिंक 


Indian GK 

पश्चिम भारत के राष्ट्रीय उद्यान
https://indiangkall.blogspot.com/2021/05/National-Park-Western-India.html





Rivers of India  भारत की नदियां

https://indiangkall.blogspot.com/2021/04/Rivers-India.html



  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Important Diwas in a Year

भारत में प्रथम - Competition GK

Important Battles of the World - Competition GK